कन्नौज: बड़े भाई ने छोटे पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छिबरामऊ/कन्नौज। नगर पालिका रोड पर आपसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी ने भाई पर हत्या के इरादे से सीधा फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने भाई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पालिका रोड निवासी राजीव यादव ने बताया कि …

छिबरामऊ/कन्नौज। नगर पालिका रोड पर आपसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी ने भाई पर हत्या के इरादे से सीधा फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने भाई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पालिका रोड निवासी राजीव यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी दुकान खोल कर लगा रहा था।

तभी बड़ा भाई कल्लू वहां पहुंचा और उसने उससे रुपए की मांग की। उसके मना करने पर उसने गालीगलौज करते हुए तमंचे से सीधा फायर झोंक दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इस बीच आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के भी प्रयास शुरू कर दिए। मामला नगर के बीच बाजार का होने से सनसनी फैल गई। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर न्यायालय ने बिहार, यूपीएससी से मांगा जवाब

संबंधित समाचार