यूपी चुनाव 2022: मतगणना से पहले बोले अखिलेश- सपा गठबंधन जीतेगा 300 से अधिक सीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सातवें चरण के मतदान के बाद बयान जारी कर प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दिया। जिन्होंने अपनी बुनियादी समस्याओं बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन 300 सीट का आंकड़ा पार करेगी। समाजवादी सरकार में …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सातवें चरण के मतदान के बाद बयान जारी कर प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दिया। जिन्होंने अपनी बुनियादी समस्याओं बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन 300 सीट का आंकड़ा पार करेगी। समाजवादी सरकार में राज्य का अभूतपूर्व विकास होगा।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया है। नौजवानों को अपमानित किया। प्रदेश में नौकरी-रोजगार का संकट है। भाजपा ने किसानों-नौजवानों को धोखा दिया। किसानों के साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी। प्रदेश का निवेश कहां गया? उन्होंने भाषा के स्तर को गिराया और राजनीतिक मर्यादा को तार-तार किया। उनकी सरकार ने यूक्रेन के मामले में अपनी नाकामी छिपायी। उनके शासन में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई। उन्होंने परिवारवाद का झूठा आरोप लगाया।

भाजपा सरकार में जनता संकट में है। पलायन और रोजगार की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। राशन ओर नमक जनता के पैसे का ही है। गरीबों को धोखा नहीं देना चाहिए। महंगाई-बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने दिल्ली से झूठ का प्रसार किया। लोकतंत्र में झूठ नहीं चल सकता। भाजपा बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराती है। उन्होंने अपना घोषणा पत्र लागू नहीं किया। एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:-सड़क हादसों की फॉरेंसिक जांच में ड्रोन, रोबोट का हो इस्तेमाल: नितिन गडकरी

संबंधित समाचार