गौतम बुद्ध नगर: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, 16 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को छापेमारी के दौरान 16 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि सूरजपुर कस्बे के बाल्मीकी मोहल्ले में सट्टेबाजी हो रही थी। यह सभी लोग चिड़िया कबूतर का गेम खेल रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान …

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को छापेमारी के दौरान 16 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि सूरजपुर कस्बे के बाल्मीकी मोहल्ले में सट्टेबाजी हो रही थी। यह सभी लोग चिड़िया कबूतर का गेम खेल रहे थे।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 16 लोगों को मौके से दबोच लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। इस दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 18200 रुपये की नगदी भी बरामद की जोकि सट्टे में लगाई गई थी।

पुलिस ने इस दौरान चिड़िया कबूतर का पत्ता और चिड़िया कबूतर का फ्लैक्स भी बरामद किया है, जिससे यह लोग सट्टा लगा रहे थे। इस दौरान एक आरोपी पुलिस से बचकर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पढ़ें- इटावा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

संबंधित समाचार