उषा मंगेशकर ने बहन लता दीदी का वाराणसी में किया अस्थि विसर्जन, भावुक हुआ परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन ने करोड़ो दिल टूट गए। लता मंगेशकर का परिवार आज वाराणसी के गंगा घाट पहुंचा जहां उषा मंगेशकर ने बहन लता का अस्थि विसर्जन की। बता दें, नासिक और मुंबई के बाद लता दीदी की अस्थियां बनारस …

मुंबई। स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन ने करोड़ो दिल टूट गए। लता मंगेशकर का परिवार आज वाराणसी के गंगा घाट पहुंचा जहां उषा मंगेशकर ने बहन लता का अस्थि विसर्जन की।

बता दें, नासिक और मुंबई के बाद लता दीदी की अस्थियां बनारस में भी विसर्जित होनी थी। 10 फरवरी 2022 को लता दीदी का परिवार नासिक पहुंचा था। नासिक के रामकुंड में लता दीदी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं। खबरें थीं कि लता मंगेशकर की अस्थियों को 3 जगहों पर विसर्जित किया जाएगा।

मंगलवार यानि आज लता मंगेशकर की अस्थि कलश लेकर परिवार बनारस पहुंचा और उन्हें विसर्जित किया। पूजन का सभी काम अहिल्याबाई घाट पर या गया। वैदिक रीति रिवाजों के जरिए इस कार्य को संपन्न किया गया। इसके बाद परिवार ने वहां पर मंदिरों में जाकर दर्शन किए और फिर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

पढ़ें- Radhe Shyam Song Out: प्रभास स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ का गाना ‘मैं इश्क में हूं’ हुआ रिलीज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज