रायबरेली: नाली से पानी जाने को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पुरबार सवैया में खेत में बनी नाली से पानी जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक युवती समेत दो लोग घायल हो गये, परिजनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा …

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पुरबार सवैया में खेत में बनी नाली से पानी जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक युवती समेत दो लोग घायल हो गये, परिजनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंगलवार की सुबह गाँव निवासी रामप्रताप व शिवशंकर के बीच खेत में बनी नाली से पानी जाने को लेकर कहासुनी होने लगीं और थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी, घटना में रामप्रताप की बेटी कांति देवी व शिवशंकर का बेटा शिवांक घायल हो गये, परिजनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े-रमाशंकर राजभर का दावा: यूपी में 10 मार्च को अखिलेश के नेतृत्व में बनेगी सपा की सरकार

संबंधित समाचार