रायबरेली: जिले में पैरा मिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगी मतगणना, तैयारियां तेज
रायबरेली। जिले की कुल छह विधान सभाओं के चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन में मुकम्मल इंतजाम कर लिए है। मतगणना स्थल पर सिविल पुलिस के चाक चौबंद इंतजाम के साथ साथ पैरा मिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया जाएगा। उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को दी । उन्होंने बताया …
रायबरेली। जिले की कुल छह विधान सभाओं के चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन में मुकम्मल इंतजाम कर लिए है। मतगणना स्थल पर सिविल पुलिस के चाक चौबंद इंतजाम के साथ साथ पैरा मिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया जाएगा।
उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को दी । उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली है। शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। आगामी गुरुवार को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारी हो गयी है। पुलिस 5 सीओ और 15 थाना प्रभारी है को मतगणना स्थल पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा तीन कम्पनी पैरामिलिट्री फोर्स बाहर से आयी गयी है। जो यहां पहले से मौजूद हैं। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी मंगायी गयी है। कुल मिलाकर 400 पुरूष व महिला सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है। मतगणना में 68 सब इस्पेक्टर लगाए गए हैं। साथ ही 15 निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी लगाये गए हैं ।
बदलेगी यातायात व्यवस्था
मतगणना के दिन गुरुवार को नगर की यातायात व्यवथा में भी परिवर्तन किया गया है । नगर के सिविल लाइंस से गोरा बाजार होते हुए डीह को जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। मतगणना को लेकर तीन बैरियर बनाये गये है। उन बैरियरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।दो पार्किग की भी व्यवस्था रहेगी। हर बैरिकेटिंग पर राजपत्रित आफिसर को प्रभारी बनाया गया है। कोई भी व्यक्ति बिना पास के अंदर नही जा सकेगा। आर ओ अथवा ए आर ओ द्वारा निर्गत पास ही मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए मान्य होगा।
यह भी पढ़ें: जागरूक होकर कर सकते हैं स्तन कैंसर से बचाव: डॉ. नीरज
