हरदोई: प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, छात्राएं बोलीं, ताकत वतन की हमसे है…
हरदोई। पहले का दौर और था जब महिलाओं को अबला समझा जाता है। आज के दौर की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। आत्मनिर्भर हो चुकी महिलाएं अपनी अलग पहचान कायम कर चुकी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में छात्राओं ने स्वयं अपनी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान …
हरदोई। पहले का दौर और था जब महिलाओं को अबला समझा जाता है। आज के दौर की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। आत्मनिर्भर हो चुकी महिलाएं अपनी अलग पहचान कायम कर चुकी हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में छात्राओं ने स्वयं अपनी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान सहायक अध्यापिका रेहाना नसरीन,अर्षिता सैनी व रुचि पुरी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि अपनी अलग पहचान बनाने के लिए शिक्षित होना ज़रूरी है।
श्रीमती नसरीन ने कहा कि देश की आज़ादी से ले कर आज तक महिलाओं का जो योगदान रहा है,उसे हमेशा याद रखा जाएगा। अर्षिता सैनी ने कहा कि महिलाएं बराबरी का दर्जा हासिल कर चुकी हैं। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने छात्राओं से कहा कि अपनी ताकत खुद पहचानो, उन्होंने कस्तूरबा गांधी,सरोजनी नायडू, इन्दिरा गांधी,पीटी उषा और कल्पना चावला जैसी हिम्मत वाली महिलाओं के बारे में बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में एक बार फिर दहशत का माहौल, बलूचिस्तान में विस्फोट, 4 की मौत 35 से अधिक घायल
