इटावा: अखिलेश के जवान कर रहे मतगणना स्थलों की पहरेदारी, सपाइयों ने चेक की सिटी मजिस्ट्रेट और SP की गाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में EVM की सुरक्षा को लेकर सपा कार्यकर्ता सतर्क हो गए हैं। उन्होंने देर रात सिटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ कई अधिकारियों की गाड़ी चेक की। अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। कार्यकर्ता गेट पर बिना पास वाले व्यक्तियों …

इटावा। जिले में EVM की सुरक्षा को लेकर सपा कार्यकर्ता सतर्क हो गए हैं। उन्होंने देर रात सिटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ कई अधिकारियों की गाड़ी चेक की। अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। कार्यकर्ता गेट पर बिना पास वाले व्यक्तियों को जाने से रोक रहे थे।

जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों को देख सपाइयों ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट और SP सिटी की गाड़ी चेक की।

इटावा में मंगलवार देर रात नवीन मंडी के गेट पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने पहरा लगाया हुआ है। कार्यकर्ताओं के साथ सपा अध्यक्ष के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव धरने पर बैठ गए। सभी ढोलक-मंजीरा के साथ फाग गाने लगे।

जानकारी होने पर ADM जय प्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी SP सिटी कपिल देव सिंह, CO सिटी अमित कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। भारी पुलिस बल देख कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ प्रशासनिक कर्मियों को गेट के अंदर जाने से रोक दिया।

बैलेट पेपर पकड़े जा रहे हैं

अभिषेक यादव ने बताया कि यूपी की जनता ने भाजपा को हटाने के लिए खूब मतदान किया है। मगर, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में EVM बदली जा रही है। बैलेट पेपर पकड़े जा रहे हैं। BJP और उनके अधिकारियों की मंशा ठीक नहीं लग रही थी।

ADM जय प्रकाश सिंह ने कहा

मंडी गेट पर पहुंचे ADM जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के मन में किसी प्रकार का संशय है। इस कारण मतगणना स्थल के बाहर गेट पर वह बैठे हैं। इसलिए सुरक्षा और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए गेट के पास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम कड़े सुरक्षा घेरे में है।

पढ़ें-UP Election 2022: सुल्तानपुर में मतगणना केंद्र पर गाड़ी छोड़कर भागा जेई, बढ़ाई गई सुरक्षा

संबंधित समाचार