बहराइच: महिला संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबी, गोताखोर तलाश में लगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली के बरगदहा गांव निवासी एक महिला चफरिया में दवा कराने के बाद वापस आ रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला नहर में डूब गई। गोताखोरों द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। महिला के पास मौजूद चार वर्ष का बेटा सुरक्षित बच गया। जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के भट्ठा बरगदहा गांव …

बहराइच। सुजौली के बरगदहा गांव निवासी एक महिला चफरिया में दवा कराने के बाद वापस आ रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला नहर में डूब गई। गोताखोरों द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। महिला के पास मौजूद चार वर्ष का बेटा सुरक्षित बच गया।

जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के भट्ठा बरगदहा गांव निवासी मीरा (30) पुत्र मनोज कुमार बुधवार को दवा कराने के लिए चफरिया बाजार गई थी। साथ में चार साल का बेटा भी था। बुधवार दोपहर में 12 बजे के आसपास महिला वापस घर आ रही थी। चफरिया और कारीकोट के पास स्थित कदम पुलिया के पास से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गई। सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं।

सरिया पकड़ने से बच गया मासूम

महिला के पास चार साल का मासूम भी गोद में था। लेकिन मासूम नहर में नहीं गिरा। ग्रामीणों के मुताबिक मासूम पुलिया का सरिया पकड़े था। जिससे सुरक्षित बच गया। चार वर्षीय बेटे को परिवार को सौंप दिया गया है।

पढ़ें-अनन्या पांडे-शनाया कपूर के साथ पूल पार्टी करते नजर आईं सुहाना खान, वीडियो में दिखी तीनों की मस्ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा