आगरा: जिले में दिखे गर्मी के तेवर, सामान्य से अधिक तापमान से लोग हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में आज सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से मामूली अधिक रहा वहीं ओस भी आज नहीं छाई है। इसके चलते दोपहर में हल्‍की गर्मी महसूस होगी। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 16.2 डिग्री दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को …

आगरा। जिले में आज सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से मामूली अधिक रहा वहीं ओस भी आज नहीं छाई है। इसके चलते दोपहर में हल्‍की गर्मी महसूस होगी। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 16.2 डिग्री दर्ज हुआ है।

अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को भी अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 31.3 डिग्री रहा था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 मार्च तक आगरा का तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। हालांकि सुबह के समय तापमान कम रहेगा।आगरा का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है।

पढ़ें- कुशीनगर: जिले में 10 मार्च को विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए लगाए जाएंगे 18 काउंटर

संबंधित समाचार