अकेले कर रही हैं सफर तो इन खास बातों का रखें ख्याल, होगी आसानी
लखनऊ। आज-कल सभी ट्रैवलिंग के शौकीन होते है। कुछ लोग दोस्तों और परिवार के साथ सफर का मजा लेते हैं, तो कुछ लोग अकेले (सोलो) ही ट्रिप पर निकल जाते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए अकेले सफर करना मुश्किल हो जाता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं अगर सफर अकेले करना पड़े …
लखनऊ। आज-कल सभी ट्रैवलिंग के शौकीन होते है। कुछ लोग दोस्तों और परिवार के साथ सफर का मजा लेते हैं, तो कुछ लोग अकेले (सोलो) ही ट्रिप पर निकल जाते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए अकेले सफर करना मुश्किल हो जाता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं अगर सफर अकेले करना पड़े तो खासकर महिलाओं के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं को अकेले सफर करने के लिए इन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।
ट्रेन में सफर

अगर आप ट्रेन में अकेले जा रही हैं, तो किसी फैमली के पास वाली सीट पर बैठे ज्यादा सही है। ट्रेन में रात को सोते समय अपने आस-पास सामान रखना न भूलें। जिससे आपका सामान भी सेफ रहेगा और आपकी सीट पर कोई अंजान बैठेगा भी नहीं।
सामान कम रखें

अकेले कहीं जा रही हैं तो पैकिंग में कम से कम सामान रखें। जिससे आपको सामान उठाने में दिक्कत न हो वरना आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी।
सड़क के रास्ते यात्रा

बस से ट्रैवल करते टाइम कम्फर्टेबल सीट पर ही बैठें। इसके साथ ही ऑटो या कैब से सफर के समय वाहन का नम्बर किसी करीबी को भेज दें और अपने फोन का जीपीएस ऑन रखें।
फ्लाइट में सफर

वैसे तो फ्लाइट में सफर करना काफी सेफ होता है। लेकिन यहां भी अपने सामान का खास ख्याल रखें। ताकि जिससे आपका सामान सुरक्षित रहेगा।
पढ़ें-वाराणसी: मतगणना के चलते हुआ रूट डायवर्जन, जानें ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान
