यूपी विधानसभा चुनाव के बीच बोले केशव प्रसाद मौर्या- जनता जीत रही, गुंडागर्दी हार रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर के लिए गिनती जारी है। रिजल्ट आने से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है। यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जीत …

लखनऊ। यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर के लिए गिनती जारी है। रिजल्ट आने से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है।

यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी

उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जीत का कारण बूथ तक भाजपा मजबूत संगठन होना, डबल इंजन सरकार ने गरीबों के लिए जीवन स्तर में सुधार, नि:शुल्क राशन वितरण के साथ अति पिछड़े अति दलित वोटरों का मोदी जी योगी जी के प्रति भरोसे के साथ सुशासन, विकास, सुरक्षा आदि मुद्दों पर कमल को मिला वोट।

बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना के शुरूआती रुझान काफी मजेदार हैं। प्रमुख प्रत्याशियों की बात करें तो गोरखपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है।

पढ़ें-Bareilly Election Result: बरेली में कौन सी पार्टी आगे?, जानिए शहर और कैंट विधानसभा के चरणबद्ध रुझान

संबंधित समाचार