कन्नौज: सपा व भाजपा समर्थकों में चले ईंट पत्थर, पुलिस ने दौड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। मतगणना के दौरान गुरुवार दोपहर अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर लगे बैरियर के पास सपा-भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर हंगामा होने लगा। दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव होने लगा। पथराव कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने उन्हें खदेड़ दिया। एक फौजी के ईंट लगने से …

कन्नौज। मतगणना के दौरान गुरुवार दोपहर अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर लगे बैरियर के पास सपा-भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर हंगामा होने लगा। दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव होने लगा। पथराव कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने उन्हें खदेड़ दिया। एक फौजी के ईंट लगने से वह घायल हो गया। प्रशासन ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बुलडोजर पर भाजपा का झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मतगणना में आगे देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।मतगणना कैंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा झंडा लेकर ढोल नगाड़े के साथ जमकर जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: आजम खान और बेटे अब्दुल्ला ने हासिल की बड़ी जीत, इतने मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी को दी मात