बहराइच: भाजपा विधायकों का जगह-जगह हुआ स्वागत, जेसीबी लेकर निकले समर्थक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाजपा प्रत्याशियों के जीत का जश्न शुक्रवार को भी जारी रहा। महसी, पयागपुर, बलहा, सदर और नानपारा के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा से जीते विधायकों का शुक्रवार को जगह जगह स्वागत हुआ। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी का बस …

बहराइच। भाजपा प्रत्याशियों के जीत का जश्न शुक्रवार को भी जारी रहा। महसी, पयागपुर, बलहा, सदर और नानपारा के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा से जीते विधायकों का शुक्रवार को जगह जगह स्वागत हुआ। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने जुलूस निकाला।

कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी का बस स्टॉप समेत गांवों में स्वागत हुआ। समर्थकों ने फूलों की बारिश की।

योगी और सुभाष के जयकारे लगाए। नानपारा विधायक राम निवास वर्मा शुक्रवार को लखनऊ जा रहे थे। उनका भी लखनऊ मार्ग पर जिले में जगह जगह स्वागत हुआ। समर्थक काफी खुश दिखे।

यह भी पढ़े:-बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म, कॉलोनीवासियों ने किया हाइवे जाम

संबंधित समाचार