बरेली: प्लाईवुड कारोबारी के फरार हत्यारोपी पर घोषित होगा इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्लाईवुड कारोबारी की हत्या के बाद फरार हुए साजिशकर्ता और 5 हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अभी भी एक हत्यारोपी सोने की ईटों और नकदी के साथ फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। …

बरेली, अमृत विचार। प्लाईवुड कारोबारी की हत्या के बाद फरार हुए साजिशकर्ता और 5 हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अभी भी एक हत्यारोपी सोने की ईटों और नकदी के साथ फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में पुलिस अब आरोपी के खिलाफ जल्द ही इनाम की घोषणा करने की तैयारी कर रही है।

प्रेमनगर के रहने वाले प्लाईवुड कारोबारी संजीव गर्ग के हत्यारों को घटना के 31 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए लोगों में संजीव गर्ग के साढ़ू के बेटे सोनू और मोनू और मठ कमलनयनपुर निवासी विकास कश्यप उर्फ भल्ला, मुरादाबाद के देहरी जुम्मन निवासी दयाराम उर्फ विकास, राजस्थान शाहपुर निवासी दीपक सैनी, महेंद्रगण के रघुनाथपुर निवासी राजवीर सिंह उर्फ सरपंच, शुभम कुमावत निवासी जयपुर को गिरफ्तार कर नकदी और सोना भी बरामद कर लिया।

अब पुलिस इस मामले में फरार चल रहे जयपुर के मनीष मीणा की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि मनीष के पास में लूट का सोना और नकदी भी है। पुलिस विकास पर जल्द ही इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।

वर्जन–
पुलिस की टीमे फरार आरोपी की तलाश में दबिश डाल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। न मिलने पर उसपर इनाम घोषित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  —-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज