Lifestyle tips: रोटी ज्यादा फायदेमंद या चावल? आइए जानते हैं
लखनऊ। डायटिंग करते वक्त कई सवाल ये उठकर हमारे सामने आतें है कि इस दौरान हमारे लिए क्या फायेदेमंद हो सकता है। सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन हम रोटी और चावल को लेकर रहते हैं। रोटी या चावल, दोनों में से क्या बेहतर है, खासकर वेट लॉस जर्नी के दौरान। तो इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे …
लखनऊ। डायटिंग करते वक्त कई सवाल ये उठकर हमारे सामने आतें है कि इस दौरान हमारे लिए क्या फायेदेमंद हो सकता है। सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन हम रोटी और चावल को लेकर रहते हैं। रोटी या चावल, दोनों में से क्या बेहतर है, खासकर वेट लॉस जर्नी के दौरान। तो इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्वाइंट्स बता रहे हैं जिससे आपकी ये कंफ्यूजन दूर हो जाएगी।
अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग वेट लॉस के दौरान सबसे पहले रोटी छोड़ देते हैं, और फिर न खाने के कुछ ही घंटों में उन्हें चक्कर, सिरदर्द जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। अब जब बात इंडियन फूड की हो तो चावल और रोटी दोनों की मुख्य चीजें हैं, जिससे कार्बोहाइड्रेट मिलता है। अब ऐसे में दोनों में से किसी को भी छोड़ना मुश्किल हो सकता है। लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उनके लिए आखिर क्या बेहतर है, तो चलिए जानते हैं।

चावल और गेहूं दोनों अनाज है। अब इन दोनों ही चीजों में एक मात्रा में प्रोटीन, फैट और कार्ब्स होते हैं। ऐसे में ये बात साफ है कि चावल और रोटी में कोई बड़ा अंतर नहीं है। अगर हम दोनों के न्यूट्रिएंट्स वैल्यू को देखें, तो सिर्फ सोडियम की मात्रा में ज्यादा अंतर नजर आएगा। चावल में सोडियम की मात्रा कम होती है जबकि चपाती में सोडियम की मात्र ज्यादा होती है ।
पोर्शन कंट्रोल की प्रेक्टिस करनी है
वहीं अगर हम डायटीशियन की मानें तो बहुत लोगों को रोटी से चावल ज्यादा पसंद हैं, ऐसे में कुछ लोग चावल ज्यादा खाते हैं। ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि गलत रोटी या चावल नहीं बल्कि खाने का तरीका है। रोटी और चावल दोनों हेल्दी हैं। आपको केवल पोर्शन कंट्रोल की प्रेक्टिस करनी है। लेकिन जब हम वजन घटाने की बात करते हैं, तो रोटी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उनके लिए बेसन, चने की बनी रोटियां बेस्ट होती हैं क्योंकि दोनों में ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जीआई को देखते हुए रोटी फायदेमंद है।
पढ़ें-बहराइच: युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान को कहे अपशब्द, मुकदमा दर्ज
