हरदोई: आठ दिनों से हवालात की हवा खा रहा है दिव्यांग, घर वालों का हाल हुआ बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस अफसर हर बार अपने मातहतों को बेहतर पुलिसिंग की घुट्टी पिलाते रहते हैं। लेकिन पुलिस है कि उस पर उनकी बातों का कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस आठ दिनों से एक दिव्यांग को हवालात की हवा खिला रही है। उसे किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया? इस सवाल पर …

हरदोई। पुलिस अफसर हर बार अपने मातहतों को बेहतर पुलिसिंग की घुट्टी पिलाते रहते हैं। लेकिन पुलिस है कि उस पर उनकी बातों का कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस आठ दिनों से एक दिव्यांग को हवालात की हवा खिला रही है। उसे किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया? इस सवाल पर सभी चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में दिव्यांग की पत्नी और उसके बच्चे तमाम तरह की अनहोनी का शिकार हो रहे हैं। बेबस पत्नी ने अपने पति की रिहाई को लेकर राज्य महिला आयोग और आला अफसरों से इंसाफ मांगा है।

बताते है कि कोतवाली देहात के नयागांव मुबारकपुर निवासी अमजद पैर से दिव्यांग है। 4 मार्च को अमजद अपने घर में था।इसी बीच वहां पहुंची पुलिस उसे घर में घुस कर किसी शातिर की तरह पकड़ ले गई। अमजद की पत्नी फूल जहां ने राज्य महिला आयोग,देश के गृहमंत्री, हाई कोर्ट के प्रशासनिक अफसर से गुहार लगाते हुए कहा है कि पहले तो पुलिस उसके पति को छोड़ने के लिए आज-कल करती रही। लेकिन अभी तक नहीं छोड़ा। फूल जहां का कहना है कि उसका दिव्यांग पति बीमार रहता है। उसका कहना है कि पति के साथ अगर कोई अनहोनी होती है,तो पुलिस इसकी ज़िम्मेदार होगी।फूल जहां का कहना है कि उसके बच्चे किसी अनहोनी से काफी सहमे हुए हैं। सभी की भूख और प्यास मर चुकी है। अमजद के घर वाले इंसाफ के लिए इधर-उधर मारे-मारे घूम रहे हैं।

यह भी पढ़े-होली पर लखनऊ से 12 शहरों के बीच कल से चलेंगी अतिरिक्त बसें

संबंधित समाचार