बरेली: 15 मार्च को होगा सेपक टाकरा महिला व पुरूष वर्ग टीम का ट्रायल
बरेली,अमृत विचार। 22 मार्च से एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी में होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सेपक टाकरा प्रतियोगिता के लिए महिला व पुरूष श्रेणी में बरेली कालेज की टीम का चयन 15 मार्च को सुबह 11 बजे कालेज परिसर में किया जाएगा। क्रीड़ा प्रभारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों को बरेली कालेज परिसर …
बरेली,अमृत विचार। 22 मार्च से एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी में होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सेपक टाकरा प्रतियोगिता के लिए महिला व पुरूष श्रेणी में बरेली कालेज की टीम का चयन 15 मार्च को सुबह 11 बजे कालेज परिसर में किया जाएगा। क्रीड़ा प्रभारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों को बरेली कालेज परिसर में दोनों डोज का वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, फीस रसीद,अंतिम ईयर की मार्कशीट व आधार कार्ड की फोटो लाना अनिवार्य है।
ट्रायल में वे ही खिलाड़ी चयनित होंगे जो 1 जुलाई 2021 में 17 वर्ष से कम व 26 वर्ष से अधिक न हों। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के कारण दो साल से बरेली कालेज में किसी भी खेल का ट्रायल नहीं हुआ है। अब यूनिवर्सिटी में होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सेपक टाकरा प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: 85,280 वादों का निस्तारण, आठ दंपतियों का पुनर्मिलन
