बहराइच: मेडिकल कॉलेज में 54 यूनिट हुआ रक्तदान, किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
बहराइच। बेसिक शिक्षा परिषद महसी और प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की ओर से मेडिकल कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिक्षकों और सदस्यों समेत अन्य ने रक्तदान किया। साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक विभाग में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिभा संरक्षण …
बहराइच। बेसिक शिक्षा परिषद महसी और प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की ओर से मेडिकल कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिक्षकों और सदस्यों समेत अन्य ने रक्तदान किया। साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक विभाग में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास बहराइच एवं बेसिक शिक्षा परिषद महसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त रक्तदाताओं ने दान किया। मुख्य अतिथि एसडी एम सदर सौरभ गंगवार रहे।
एसडीएम ने कहा कि वर्ष में दो बार लोगों को रक्तदान करना चाहिए। इससे न कमजोरी आती है और न ही कोई बीमारी। इस ब्लड डोनेशन शिविर में अधोलिखित लोगों ने रक्तदान किया, जिनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। खण्ड़ शिक्षा अधिकारी महसी धर्मेन्द्र पाल के प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मियों ने भी रक्तदान किया। प्रतिभा संरक्षण इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल, राहुल पाठक, अवधेश विश्वकर्मा, सारंगधर सिंह, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी, अखिलेश सिंह, अवधेश कुमार, निर्मल कुमार, शुभम अवस्थी, अमरनाथ मिश्र, राहुल चौधरी, आलोक उपाध्याय, दीपक यादव, अभिनंदन त्रिपाठी, चंद्रभान मिश्र, अतुल सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, धर्मेंद्र अवस्थी, अभिषेक दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, वीरेंद्र ओझा, ज्ञान प्रकाश पांडेय, राकेश मिश्र, रूपेश शुक्ल, अरविंद सिंह, अमित कुमार सरोहा, नैमिष गिरि, अभिजीत श्रीवास्तव, मुनेंद्र सिंह, प्रभाकर शुक्ल, सुनील कुमार, संजीव अवस्थी, धनंजय पांडेय, ध्रुव कुमार मिश्र समेत 54 शिक्षकों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों प्रमाण पत्र भी दिया गया।
पढ़ें-सोशल मीडिया का बढ़ा पारा, वाणी कपूर अपने सिजलिंग लुक्स से ढहा रहीं कहर, देखें तस्वीरें
