रूसी अरबपति की नागरिकता को लेकर जांच के बीच पुर्तगाल में रब्बी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लिस्बन। पुर्तगाल में रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच को पुर्तगाल की नागरिकता प्रदान किए जाने के संबंध में जांच की खबरों के बीच पुलिस ने कहा है कि पोर्टो शहर में एक रब्बी (यहूदी धार्मिक नेता) को हिरासत में लिया गया है। पुर्तगाल के आपराधिक पुलिस कार्यालय ने शनिवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को रब्बी …

लिस्बन। पुर्तगाल में रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच को पुर्तगाल की नागरिकता प्रदान किए जाने के संबंध में जांच की खबरों के बीच पुलिस ने कहा है कि पोर्टो शहर में एक रब्बी (यहूदी धार्मिक नेता) को हिरासत में लिया गया है। पुर्तगाल के आपराधिक पुलिस कार्यालय ने शनिवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को रब्बी डेनियल लिटवाक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। इस खबर को मूल रूप से ‘पब्लिको अखबार’ ने रिपोर्ट किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी की तारीख नहीं बताई है।

हालांकि, स्थानीय मीडिया के अनुसार गिरफ्तारी गुरुवार को हुई। अब्रामोविच ने सेफर्डिक यहूदियों को नागरिकता प्रदान करने संबंधी एक कानून की बदौलत 2021 में पुर्तगाल की नागरिकता प्राप्त की। कानून में सदियों पहले आइबेरियन द्वीप छोड़ने को मजबूर हुए सेफर्डिक यहूदियों के वंशजों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

पुर्तगाली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार नागरिकता के अवसर का लाभ उठाने के इच्छुक कुछ आवेदकों के लिए कथित रूप से अवैध कागजी कार्रवाई की गई। लिटवाक पर भी इसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जा रही है। पोर्टो के यहूदी समुदाय ने गिरफ्तारी पर टिप्पणी के एपी के अनुरोध वाले ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी समझे जाने वाले अन्य अमीर रूसियों की तरह अब्रामोविच को भी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। अब्रामोविच (55) को शनिवार को मौजूदा यूरोपीय चैंपियन प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के मालिक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब्रामोविच के पास 2018 से ब्रिटिश वीजा नहीं है। तब से, उन्होंने पुर्तगाल और इजराइल दोनों देशों में नागरिकता प्राप्त की।

ये भी पढ़ें : उत्तरी इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर मिसाइल से हमला, कोई हताहत नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज