आजमगढ़: धारदार हथियार से नानी और नातिन की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के दीदारगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला और उसकी नातिन की हत्या से सनसनी फैल गयी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को कहा कि गुवाई गांव निवासी लीलावती (50) और उसकी नातिन आंचल (12) घर में सोये हुये थे। आज सुबह काफी देर तक जब बाहर नहीं आए …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के दीदारगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला और उसकी नातिन की हत्या से सनसनी फैल गयी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को कहा कि गुवाई गांव निवासी लीलावती (50) और उसकी नातिन आंचल (12) घर में सोये हुये थे। आज सुबह काफी देर तक जब बाहर नहीं आए तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों के लहूलुहान शव पड़े मिले।

लीलावती के पति उमाशंकर गुप्ता बिहार में नौकरी करते हैं जबकि आंचल की मां अपने ससुराल में रहती है। गांव वालों का कहना है कि आंचल और लीलावती शाम को अपने घर के बाहर दिखाई दी थी, लेकिन सुबह जब काफी देर तक लोग घर के बाहर नहीं दिखाई दिए, तो आसपास के लोग घर में गए और देखा तो आंचल और लीलावती दोनों की हत्या कर दी गई थी।

सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस के बाद मौके पर आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य भी पहुंच गए।
पूरे वारदात का निरीक्षण किया और घटना में किसी करीबी के सलिप्त होने की आशंका जताते हुए शीघ्र खुलासे का दावा किया। उन्होंने कहा कि डाग स्क्वायड टीम, फॉरेंसिक टीम और चार थानो की पुलिस को लगा दिया है  एसओजी और सर्विलांस टीम भी जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मलूकपुर में करंट लगने से युवक की मौत, क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज