बाजार में लगी आग से करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोकराझार। असम के कोकराझार में एक बाजार में लगी आग से करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग कोकराझार रेलवे स्टेशन के बाहर लगे बाजार में शनिवार रात लगी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया …

कोकराझार। असम के कोकराझार में एक बाजार में लगी आग से करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग कोकराझार रेलवे स्टेशन के बाहर लगे बाजार में शनिवार रात लगी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि आग से 10 से अधिक दुकानें और उनमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। अग्नि और आपात सेवा के अधिकारी ने बताया कि अबतक आग लगने की वजहों का पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

इसे भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल

 

संबंधित समाचार