मथुरा में 23वीं बार होली खेलने आ सकते हैं सीएम योगी, तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ 23वीं बार एक बार फिर से होली खेलने आ सकते हैं। यूपी चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में सीएम योगी होली खेलने आ सकते हैं। भाजपाइयों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम योगी के आगमन की सुगबुहाट को लेकर सुरक्षा …

मथुरा। यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ 23वीं बार एक बार फिर से होली खेलने आ सकते हैं। यूपी चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में सीएम योगी होली खेलने आ सकते हैं। भाजपाइयों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीएम योगी के आगमन की सुगबुहाट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके पूर्व जब भी होली का त्योहार आया है सीएम योगी मथुरा में जरूर आए हैं। सीएम योगी यहां पर 22 बार आ चुके हैं। 2017 में भी सीएम योगी यहां आये थे। उनके आने को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें; हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से फुटपाथी मजदूर की मौत, सण्डीला रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा

 

संबंधित समाचार