अयोध्या: 425 परीक्षा केंद्रों पर सात जिलों के 1 लाख 96 हजार परीक्षार्थी देगें एग्जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली है। सात जिलों के 425 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 1 लाख 96 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डॉ. राममनोहर लोहिया …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली है। सात जिलों के 425 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 1 लाख 96 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी एवं बीकाॅम भाग एक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेगी।

दो पालियों में 1 लाख 96 हजार परीक्षार्थी देंगे जिसमें 95 हजार 745 छात्राएं एवं 99 हजार 932 छात्र शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सात जनपदों में कुल 17 नोडल केन्द्र बनाये गये है। इन केन्द्रों द्वारा प्रश्न-पत्रों का वितरण एवं उत्तर पुस्तिका का संकलन किया जायेगा।

निरीक्षण के लिए 10 आब्जर्वरों को नियुक्त किया गया है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि शासन के दिए गए निर्देश क्रम में नकलविहीन परीक्षा कराई जानी है। केन्द्रों पर लगे कैमरे की निगरानी विश्वविद्यालय के कंट्रोल कराई जायेगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्रेमी रूठा तो प्रेमिका ने डायल कर दिया 1090, हतप्रभ रह गई पुलिस

संबंधित समाचार