बरेली: डॉ. केशव अग्रवाल पर हमले की वारदात का 24 घंटे में अनावरण करने पर बरेली पुलिस सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के प्रकरण का 24 घंटे में अनावरण करने पर रविवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के मिनी ऑडिटोरियम में बरेली पुलिस का अभिनंदन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शायर वसीम बरेलवी मौजूद …
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के प्रकरण का 24 घंटे में अनावरण करने पर रविवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के मिनी ऑडिटोरियम में बरेली पुलिस का अभिनंदन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शायर वसीम बरेलवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हर किसी ने तारीफ की। पुलिस अफसरों के साथ डा. केशव अग्रवाल का इलाज करने वाली चिकित्सीय टीम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मंच का संचालन बदायूं डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने किया।
डॉ. केशव ने बताया पूरा घटनाक्रम
कार्यक्रम में डा. केशव अग्रवाल ने उनके हुई पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब वह हनुमान मंदिर से निकले तो चंद दूरी पर ही उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह किसी तरह से खुद को संभालते हुए अपने इलाज के केशलता हॉस्पिटल तक पहुंचे। जंहा उनका तत्काल इलाज किया गया। उन्होंने पुलिस अफसरों को केस का सही अनावरण करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने भी बताया कि उन्होंने किस तरह से महज 24 घण्टे में इस केस का अनावरण कर दिया। और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। बरेली पुलिस ने जिस तरह से फास्ट पुलिसिंग की मिसाल पैदा की, उसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
ये पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित
सम्मानित हुए पुलिस अधिकारियों में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रवींद्र कुमार, सीओ थर्ड साद मियां खान और सीओ सेकंड आशीष प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई थानों और चौकियों के पुलिसकर्मियों के साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीम का भी सम्मान किया गया।
इन थानों की टीम को किया सम्मानित
सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारियों के साथ थाना बारादरी पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, जोगी नवादा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील राठी, मॉडल टाउन चौकी प्रभारी रामेश्वर सिंह, कांकर टोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह, श्यामगंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह, जगतपुर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार, कॉन्सटेबल इम्तियाज, धीरेंद्र दांगी, अंकित, सचिन और अखिलेश। थाना कोतवाली पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक हिमांशु निगम। थाना प्रेमनगर पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह। थाना किला पुलिस टीम से अरुण कुमार श्रीवास्तव।
एसओजी टीम से निरीक्षक अभिषेक कुमार, उप निरीक्षक शिरीष चंद्र यादव, उप निरीक्षक क्रान्तिवीर सिंह, हेड कॉन्सटेबल राजकुमार, हेड कॉन्सटेबल जयप्रकाश, हेड कॉन्सटेबल अनिल कुमार प्रेमी, हेड कॉन्सटेबल शकील खान, हेड कॉन्सटेबल चालक महावीर सिंह और कॉन्सटेबल अविनेश कुमार। सर्विलांस टीम से निरीक्षक रामगोपाल शर्मा, उप निरीक्षक जावेद खान, हेड कॉन्सटेबल मोहित कुमार, हेड कॉन्सटेबल विपिन कुमार तिवारी, कॉन्सटेबल विकास सिंह, कॉन्सटेबल आलोक कुमार वर्मा और कॉन्सटेबल सचिन कुमार को सम्मानित किया गया।
केशलता अस्पताल का मेडिकल स्टाफ सम्मानित
डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर हमला होने के तुरंत बाद ड्राइवर दिनकर उन्हें लेकर तुरंत केशलता अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां मौजूद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने तुरंत डॉ. केशव का इलाज शुरू करते हुए उन्हें खतरे की स्थिति से बाहर निकल लिया। इस कार्य के लिए केशलता अस्पताल के डॉ. अनुज, रिजवान, अरशी ललिता, सुची शर्मा और जावेद को सम्मानित किया गया।
डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी टीम को किया धन्यवाद ज्ञापित
कार्यक्रम के अंत में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रवींद्र कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह को धन्यवाद दिया। इस मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के उप कुलाधिपति डॉ. लता अग्रवाल, प्रति उप कुलाधिपति डॉ. किरण अग्रवाल, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. अर्जुन अग्रवाल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमोहन, डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यजीत नायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें-
