पीलीभीत: हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की गई जान, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर,अमृत विचार। बिलसंडा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की जान चली गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा शनिवार देर रात करीब …

बीसलपुर,अमृत विचार। बिलसंडा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की जान चली गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे हुआ।

नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद का निवासी करन बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अपने साथी प्रांजल और सनी के साथ ईंटगांव जा रहा था। प्रांजल और सनी भी उसके साथ बीए कर रहे थे। बाइक सनी चला रहा था। बिलसंडा मार्ग पर नहर पुलिया के पास हमारा पेट्रोल पंप के कुछ दूर पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रहे चौपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

इसमें बाइक सवार गिर गए और उन्हें कुचलता हुआ चार पहिया वाहन निकल गया। 18 वर्षीय सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रांजल और करन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश कुमार त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर रेफर करते ही प्रांजल को परिजन लखनऊ ले गए। जहां देर रात उसकी भी एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करन का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बनी है। कोतवाल ने बताया कि सनी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्रांजल की मौत लखनऊ हुई है। उसकी मौत की खबर परिजन ने दी थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: शिविर में मरीजों की आंखों का किया परीक्षण

संबंधित समाचार