वाराणसी: मंगलवार से होगा MLC चुनाव के लिए नामांकन, 12 अप्रैल को होगी काउंटिंग
वाराणसी। विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए कल से पर्चा दाखिला शुरू हो जाएगा। इसका मतदान 9 अप्रैल को होगा। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रण विजय सिंह ने चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए जानकारी दी है। 19 मार्च तक चलने वाले …
वाराणसी। विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए कल से पर्चा दाखिला शुरू हो जाएगा। इसका मतदान 9 अप्रैल को होगा। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रण विजय सिंह ने चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए जानकारी दी है।
19 मार्च तक चलने वाले नामांकन के दौरान उन नॉमिनेशन पेपर्स पर भी विचार किया जाएगा जो बीते माह 4-5 फरवरी को भरे गए होंगे। वहीं रण विजय सिंह ने बताया कि पिछले 7 मार्च को वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से चुने सदस्य यानी MLC का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
इसका इलेक्शन कराने के लिए पिछले 28 जनवरी को कार्यक्रम घोषित किया गया था, लेकिन उसी दौरान विधानसभा का चुनाव आ जाने के चलते उसे आगे बढ़ाते हुए अब नए सिरे से संशोधित कार्यक्रम तय किया गया है। जिसके तहत दोबारा नामांकन 15 से 19 मार्च तक चलेगा।
पर्चों की जांच 21 को और नाम वापसी 23 मार्च तक होगी। मतदान 9 अप्रैल को और मतगणना 12 अप्रैल को होगी। रण विजय सिंह ने बताया है कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन के न्यायालय कक्ष में होगी। पर्चा दाखिला सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर निर्धारित दिनों में सुबह 11 बजे से दोपहर के तीन बजे तक चलेगी।
पढ़ें- बहराइच: ट्रक और रोडवेज बस में हुई भिड़ंत, चालक समेत तीन घायल
