मथुरा: बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
मथुरा। जिले के रिफाइनरी थानाक्षेत्र के पास दो दिन पूर्व हुए हादसे के शिकार वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। उनका दो दिनों से इलाज चल रहा था। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि जाटव मोहल्ले के रहने वाले वृद्ध श्रीचंद्र (65) किसी काम से जा …
मथुरा। जिले के रिफाइनरी थानाक्षेत्र के पास दो दिन पूर्व हुए हादसे के शिकार वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। उनका दो दिनों से इलाज चल रहा था। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि जाटव मोहल्ले के रहने वाले वृद्ध श्रीचंद्र (65) किसी काम से जा रहे थे।
यहां पर दाऊजी बस स्टैंड टाउनशिप के समीप उनको एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से घर में कोहराम मचा है वहीं अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ घरवालों ने केस दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: बलिया: नारी चौपाल के दौरान हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक निलंबित
