बडगाम में सेना के जवान की हत्या एक आतंकवादी कृत्य-पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि प्रादेशिक सेना के जवान समीर अहमद मल्ला की हत्या एक ”आतंकवादी” कृत्य है और अपराध में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। मल्ला के लापता होने के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के एक बाग में …

 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि प्रादेशिक सेना के जवान समीर अहमद मल्ला की हत्या एक ”आतंकवादी” कृत्य है और अपराध में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। मल्ला के लापता होने के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के एक बाग में उनका शव मिला था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ”खाग बडगाम के सिपाही समीर अहमद मल्ला की मौत का मामला अपहरण और हत्या का आतंकवादी कृत्य है।” आईजीपी ने कहा कि अपराध में शामिल लश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

मल्ला को 2019 में अभियान क्षेत्र में ड्यूटी स्थल से दूर रहने और एक स्थानीय महिला के साथ ‘दोस्ती रखने’ के मामले में उनके कंपनी कमांडर मेजर लीतुल गोगोई के साथ कोर्ट मार्शल में दोषी ठहराया गया था। वह खाग क्षेत्र स्थित अपने गांव लोकीपोरा से सोमवार से लापता थे। आईजीपी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। कुमार ने कहा था कि हम आतंकवादी हमले या निजी दुश्मनी दोनों कोणों से जांच कर रहे हैं। दोनों पहलुओं की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अलग-अलग बसों में तीन यात्री फिर हुए जहरखुरानियों का शिकार, एक की हालत गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म