फतेहपुर: मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाया गया अभियान, मावे के नमूनों को जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला
फतेहपुर।अभिहित अधिकारी फतेहपुर देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप्र लखनऊ एवं जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के आदेशानुसार होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व …
फतेहपुर।अभिहित अधिकारी फतेहपुर देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप्र लखनऊ एवं जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के आदेशानुसार होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में आज दिन सोमवार को विभिन्न स्थानों पर स्थित खाद्य परिसरों से खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने संग्रहित किये एवं लगभग 48 किलोग्राम मिलावटी खोया मौके पर ही नष्ट कराया गया जिसमें प्रमोद के प्रतिष्ठान, गोकुलपुर धाता से खोया का एक नमूना एवं लगभग 22 किग्रा मिलावटी खोया मौके पर ही नष्ट किया गया।
उमेश के प्रतिष्ठान, गोकुलपुर धाता से खोया का एक नमूना एवं लगभग 26 किग्रा मिलावटी खोया मौके पर ही नष्ट कराया गया। नथन प्रसाद के प्रतिष्ठान, नीमीपर धाता से एक खोया का नमूना। सोमलाल किराना, किशनपुर रोड खागा से एक मैदा का नमूना। मूलचन्द्र किराना किशनपुर रोड खागा से एक पापड़ का नमूना। पटेल ट्रेडर्स औंग फतेहपुर से एक मैदा का नमूना।
उक्त संग्रहित कुल 6 नमूनों को वास्ते जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। दुकानों के निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा दुकानदारों को मिलावटी खाद्य पदार्थ नही बेंचने, दुकान परिसर में स्वच्छता बनाये रखने, खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाये रखने तथा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण के बिना खाद्य कारोबार न करने के निर्देश दिए गए।
टीम द्वारा परीक्षण के दौरान व्यापारियों को बताया गया कि बिना बैच नंबर, निर्माण तिथि, बेस्ट विफोर/एक्सपायरी तिथि के खाद्य पदार्थो की बिक्री न करें साथ ही निर्गत बिल इनवॉइस में फ़ूड लाइसेंस नंबर अवश्य मुद्रित करे। खाद्य सचल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण एके सिंह, एमके सिंह, आरएस कुशवाहा एवं आरबी सिंह एवं पूजा गुप्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें; रुद्रपुर: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
