संभल : डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली, अमृत विचार। थाना ऐचोडा कंबोह क्षेत्र में मनौटा-नंगली मार्ग पर डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया और पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों फोन कर सूचना दी व …

संभल/असमोली, अमृत विचार। थाना ऐचोडा कंबोह क्षेत्र में मनौटा-नंगली मार्ग पर डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया और पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों फोन कर सूचना दी व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सीडल माफी निवासी आदिल पुत्र आले नवी उम्र 22 वर्ष दिल्ली में बढ़ई का काम करता था। वह रविवार को दिल्ली से घर आया था और सोमवार की सुबह करीब 10 बजे किसी काम से मनौटा की तरफ से गांव ऐचोडा कंबोह जा रहा था।

जैसे ही वह ऐचोडा कंबोह देशी शराब की भट्टी के पास पहुंचा तो सामने से नगली की तरफ से तेजी गति से आ रहे दो डंपरों के चालक एक-दूसरे से आगे निकालने की होड़ में एक डंपर ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। फिर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को रौंदा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता आले नवी की तहरीर पर थाना प्रभारी संदीप बालियान ने अज्ञात के डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार