उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान, अब हरीश रावत बोले- होलिका में कर दो मेरा दहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के परिणाम ने उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर हड़कंप मचा दिया है। जहां एक ओर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो वहीं लालकुआं विधानसभा से हार चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत भी निशाने पर हैं। कभी हरीश रावत के बेहद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के परिणाम ने उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर हड़कंप मचा दिया है। जहां एक ओर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो वहीं लालकुआं विधानसभा से हार चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत भी निशाने पर हैं। कभी हरीश रावत के बेहद करीबी रहे रणजीत सिंह रावत ने हरीश रावत पर विधानसभा चुनाव 2022 के टिकटों में खरीद-फरोख्त का आरोप तक लगा दिया।

ट्विटर पर कुछ इस तरह वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कही बात।

जिसके बाद मंगलवार सुबह हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साफ-साफ लिखा कि उन पर लगे हुए आरोप बेहद गंभीर हैं और लगाने वाला व्यक्ति भी कांग्रेस के आधिकारिक पद पर है। ऐसे में उन्होंने पार्टी से अपने निष्कासन की मांग तक कर डाली। उन्होंने कहा कि होली में बुराइयों को जला दिया जाता है और अब कांग्रेस को भी हरीश रावत का होलिका दहन कर देना चाहिए।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है और यदि यह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है और आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो… तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है। यह आरोप मुझ पर लगाया गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस पार्टी इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित कर दे।

बताते चलें कि रणजीत सिंह रावत ने हरीश रावत को लेकर यहां तक कह दिया था कि हरीश रावत अपनी भोली भाली बातों और मासूम शक्ल के दम पर कई नेताओं का कैरियर बर्बाद कर चुके हैं और कई के सपनों से खेल चुके हैं। रणजीत का दावा है कि हरीश रावत ने टिकटों के वितरण में जबरदस्त पैसों का खेल खेला। हरीश रावत पर आरोप लगाने में वह यही नहीं रुके, उन्होंने यह भी कह दिया कि जिन लोगों से हरीश रावत ने पैसे की वसूली की वह अब पैसे वापस मांग रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म