Healthy Gujiya For Holi: होली में सेहत का ध्यान देने के साथ खाएं टेस्टी और हेल्दी गुझिया
लखनऊ। होली हो और गुझिया का आनंद ना ले पाए तो त्योहार का मजा फीका हो जाता है। होली के दिन गुझिया बनाने की सदियों से परंपरा रही है लेकिन इन दिनों सेहत की समस्याओं की वजह से कई लोग गुझिया का आनंद होली के अवसर पर नहीं उठा पाते हैं। खास तौर पर जिन …
लखनऊ। होली हो और गुझिया का आनंद ना ले पाए तो त्योहार का मजा फीका हो जाता है। होली के दिन गुझिया बनाने की सदियों से परंपरा रही है लेकिन इन दिनों सेहत की समस्याओं की वजह से कई लोग गुझिया का आनंद होली के अवसर पर नहीं उठा पाते हैं। खास तौर पर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है या कोलेस्ट्राल से जूझ रहे हैं या ओबेसिटी के शिकार हैं, उनके लिए पकवान खाना जहर जैसा हो जाता है। दरअसल गुजिया के अंदर मावे या चीनी के बूरे से स्टफिंग की जाती है जो स्वाद में तो लाजवाब होती है लेकिन सेहत के लिए ये नुकसानदेह हो सकते हैं।
ऐसे में अगर आप भी सेहत की समस्या से जूझ रहे हैं तो मावे की जगह गुझिया के लिए कुछ हेल्दी विकल्प मसलन, गुड, मूंग दाल, ड्राई फ्रूट्स आदि स्टफिंग कर सकते हैं और गुझिया को टेस्टी के साथ साथ हेल्दी बना सकते हैं।
इस तरह बनाएं हेल्दी गुझिया
.गुझिया को तलने के लिए आप रिफाइंड की जगह घी का इस्तेमाल करें।
.स्टफिंग को और हेल्दी बनाने के लिए आप शुगर की जगह गुड का उपयोग करें।
.डीप फ्राई की जगह आप इसे बेक कर सकते हैं।
Aloo Gujiya Recipe: रंगों का त्योहार होली बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में लोगों ने घर आने वाले मेहमान और परिजनों के स्वागत के लिए अलग-अलग डिश का मेन्यू तैयार कर रखा होगा। होली के फूड मेन्यू में एक चीज जरूर शामिल होती है और वो है गुझिया। लेकिन हर साल की तरह अगर आप भी मीठी गुझिया खाते-खाते बोर हो गए हैं तो इस साल ट्राई करें आलू गुझिया। यह स्नैक्स रेसिपी आपके त्यौहार का मजा दोगुना कर देगी।
आलू गुझिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
– मैदा- 4 कटोरी
– बड़े आलू-4
– लाल मिर्च पाउडर- 1 /2 चम्मच
– नमक- स्वादानुसार
– अमचूर पाउडर -1/2 चम्मच
– गरम मसाला-1 चम्मच
– तेल-आवश्यकतानुसार
– जीरा-1/2 चम्मच
आलू गुझिया बनाने का तरीका-
आलू गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में नमक और आवश्यकतानुसार तेल डाल कर अच्छी तरह से गूंथ लें। मैदा को अच्छी तरह से हाथ से मसलते हुए थोड़ा गुनगुना पानी डालकर गूथें। इस डो को कॉटन के हल्के गीले कपड़े से ढककर रख दें। आलू को छोटे छोटे आकार में काट लें फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल में जीरा,नमक लाल मिर्च, अमचूर पाउडर डालें और उसमें कटे हुए आलू डालें।
ऊपर से गर्म मसाला डालें और ढककर पकने दें। आलू पकने पर गैस बंद करें और भरावन को ठंडा होने दें।आलू के ठंडा होने पर मैदा की एक लोई लेकर पूड़ी के आकार में बेल लें। इस लोई में आलू का मिश्रण भरें और पूड़ी के किनारे थोड़ा पानी लगाकर गुजिया का आकर देते हुए बंद कर दें। एक-एक करके सारी गुजिया तैयार करें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और सारी गुजिया को सुनहरा होने तक तलें। हरी चटनी, चाय व सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग गुझिया
गुझिया के स्टफिंग के लिए आप बादाम, काजू, बारीक कटा खजूर, किशमिश, दालचीनी पाउडर और कसे हुआ नारियल का मिक्सचर बना लें और इसे स्टफिंग की तरह यूज़ करें। आपका ये ड्राई फूड स्टफिंग गुझिया को टेस्टी और हेल्दी दोनों बनाएगा।

गुड़ की स्टफिंग गुझिया
चीनी की जगह आप गुड का इस्तेमाल कर गुझिया का स्टफिंग बना सकते हैं। इसके लिए आप एक कड़ाही में 1 टीस्पून घी डालें और उसे गर्म कर रखें। दूसरी तरफ गुड को बारीक काट लें और कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर पिघलने दें। थोड़ी देर हल्के-हल्के हाथों से चलाने के बाद गैस बंद करें और उसे थोड़ा सा ठंडा होने पर इसमें किशमिश, इलायची पाउडर, चिरौंजी, काजू या बदाम आदि डालकर मिलाएं। जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे गुंझिया में भरे।
मूंग दाल की स्टफिंग गुझिया
मूंग दाल को मिक्सी में पीसें और एक फ्रायपैन में घी गर्म कर इसमें पीसी हुई मूंग दाल को डालकर हल्के-हल्के हाथों से चलाएं। इसे तब तक भूनते रहें जब तक उसका रंग सुनहरा ना हो जाए। अब इस मिश्रण को गैस से उतार कर अलग रखें। अब दूसरी कड़ाही लें और इसमें मावा भून लें। इसमें बुरा, कसा हुआ नारियल, काजू या बादाम कटे हुए और इलायची पाउडर को डालें। अब इस मिश्रण को ठंडा होने के रखें और गुझिया की स्टफिंग तैयार है।
कैसे बनाएं गुझिया
500 ग्राम मैदा लें और उसमें घी का मोईन डालकर मिलाएं और दूध की मदद से गूथें। गूथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढ़क कर कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस आटे की लोई बनाएं और फिर से इसे कपड़े से ढ़क दें। अब इसे मनचाही शेप दें और स्टफिंग भरें। अब सुनहरा होने तक इसे घी में कम आंच पर भूनें।
यह भी पढ़े-भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्ध बांग्लादेशी के मामले में दो गिरफ्तार
