रायबरेली: जिला अस्पताल के गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिला चिकित्सालय परिसर में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अस्पताल के महिला हड्डी शल्य चिकित्सा वार्ड के पास बने गोदाम में अचानक आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला अस्पताल के महिला हड्डी वार्ड व महिला शल्य  वार्ड के पास बने गोदाम में …

रायबरेली। जिला चिकित्सालय परिसर में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अस्पताल के महिला हड्डी शल्य चिकित्सा वार्ड के पास बने गोदाम में अचानक आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जिला अस्पताल के महिला हड्डी वार्ड व महिला शल्य  वार्ड के पास बने गोदाम में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लौ और धुएं को जब लोगों ने देखा तो भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना अग्नि शमन विभाग की दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल  सका है। सुबह हुई इस घटना से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल परिसर बने गोदाम में ही पुराने गद्दे, व्हील चेयर व अन्य कबाड़ का सामान रखा हुआ था। पुराने गद्दों से आग और भड़क गई थी। आग लगने से भर्ती सभी मरीज अपने-अपने बेड से उठकर इधर-उधर भागने लगे थे। आग लगने के समय गोदाम के आसपास बने वार्ड में लगभग 300 से ज्यादा मरीज भर्ती थे।

इस घटना में जिस तरह से जिला अस्पताल परिसर में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है,  वह आपदा प्रबंधन पर सवाल खड़ा करता है। अगर आग पर समय से काबू न पाया जाता तो जनहानि भी हो सकती थी।

पढ़ें- बहराइच: साथ रहने को राजी हुए प्रेमी जोड़े तो पुलिस ने थाने पर ही करा दिया निकाह

संबंधित समाचार