बहराइच: नाबालिग को घर बुलाकर युवक ने खिलाया जहर, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर झूरी कुइंया गांव निवासी 14 साल बालिका को गांव के युवक ने घर से बुलाया। इसके बाद जहर खिला दिया। बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। जिले के …

बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर झूरी कुइंया गांव निवासी 14 साल बालिका को गांव के युवक ने घर से बुलाया। इसके बाद जहर खिला दिया। बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापुर झुरी कुइंया गांव निवासी आरती (14) पुत्री सोमई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बालिका के पिता ने पुलिस को बताया है कि गांव निवासी बच्चा राम मौर्या पुत्र छबीले से पुत्री का बोलचाल था। कुछ दिन पूर्व बच्चा राम ने आरती को मोबाइल फोन बात करने के लिए दिया था।

सोमवार को बच्चा राम ने फोन कर आरती को खेत बुलाया। यहां पर जहर खिला दिया। काफी देर बाद जानकारी मिलने पर सीएचसी पहुंचकट्टा ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने जहर खाने की बात कहते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम को मौत हो गई।

इस पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।

पढ़ें- नागालैंड राज्यसभा चुनाव, पहले दिन कोई नामांकन नहीं

संबंधित समाचार