जानें बसंत के मौसम में कौन सी चीजें बनाएंगी आपके लुक को कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आमतौर पर महिलाएं अपने लुक के लिए काफी सजग रहती है। उन्हें अपने लुक से समझौता करना नहीं पसंद। हर सीजन के हिसाब से महिलाएं अपने लुक को प्रिफ्रैंस देती है। एक परफैक्ट लुक वही होता है जब हम सीजन के हिसाब से ड्रैसअप होते है। आज हम आपको बसंत के मौसम के कुछ …

लखनऊ। आमतौर पर महिलाएं अपने लुक के लिए काफी सजग रहती है। उन्हें अपने लुक से समझौता करना नहीं पसंद। हर सीजन के हिसाब से महिलाएं अपने लुक को प्रिफ्रैंस देती है। एक परफैक्ट लुक वही होता है जब हम सीजन के हिसाब से ड्रैसअप होते है। आज हम आपको बसंत के मौसम के कुछ ऐसे ही कपड़ों के बारे में बताएंगे। जिनसे आपका ऑटम सीजन कम्फरटेबल और स्टाइलिश बन जाएगा। बसंत में ऐसे करें सही कपड़ों का सलैक्शन –

कम्फरटेबल कपड़ो को करें सलैक्ट

स्टाइलिश कपड़ों के साथ अगर आपके कपड़े आरामदायक हो तो पुरा दिन आराम से निकल जाता है और साथ ही आपकी पर्सनालिटी को भी अच्छा बनाता है। क्रॉप टॉप्स, शॉट्र्स, स्कट्र्स इस मौसम में परफैक्ट माने जाते है।

डेनिम

फैशन की दुनिया में डेनिम शट्र्स, टॉप्स, ढीली ट्राउजर्स और अनेक शॉर्ट ड्रेसेस डेनिम लुक में आते है। ये लुक आप हर जगह कैरी कर सकते है। डेनिम हमेशा से ही एक बैटर ऑप्शन रहा है ।

लिनेन और कॉटन

बसंत ही हल्की गर्मी में लिनेन और कॉटन से बेस्ट ऑप्शन होता है। हमेशा से ही ये लोगों की पहली पसंद रहा है। यह पहनने में जितना हल्का होता है उतना ही कूल लुक देता है ।

प्लाजो पैंट

रोज की बीजी शिड्यूल के लिए हम आरामदायक कपड़ों को चुनते हैं। जिन्स हमेशा से ही ट्रैंडी लुक में शामिल रहता है लेकिन आजकल प्लाजो पैंट का चलन ज्यादा हो रहा है। इसके साथ टी-शर्ट्स, कुर्ता, टॉप को कैरी किया जा सकता है जो आपको स्टाइलिश लुक देता।

स्कार्फ

बसंत के दिनों में फेंकी लुक के लिए आप अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग का स्कार्फ या दुपट्टा कैरी कर सकते है ।ये आपके लुक को तो अच्छा बनाता ही है साथ में बाल, कान, गर्दन पर लगने वाली हवा और धूप से खुद को भी बचा सकते है ।

फ्लोरल प्रिंट

इस मौसम में फ्लोरल प्रिंट काफी ट्रैंड पर होता है। ये सीजन ही रंगों का मौसम होता इसलिए ऐसे में रंगीन अंदाज आपके ऑटम लुक को प्यारा बना देते है।

फुटवियर

कलरफुल स्पोर्ट शूज, वेजेज और गम बूट्स को आप अपनी ड्रैस के साथ कैरी कर के खुद को स्टाइलिश बना सकते है।

पढ़ें-श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर