उन्नाव: शहर में 70 जगहों पर होगा होलिका दहन, साफ-सफाई में जुटा पालिका प्रशासन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उन्नाव। होलिका दहन व पूजन आज है। दूसरे दिन शहर रंग से सराबोर होने को लेकर उतावला दिख रहा है। बुधवार को शहर के मुख्य बाजारों में त्यौहार को लेकर भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं पालिका प्रशासन ने 32 वार्डों में 70 जगह होलिका दहन के लिए चिन्हित की गईं। जहां साफ-सफाई व विद्युत …

उन्नाव। होलिका दहन व पूजन आज है। दूसरे दिन शहर रंग से सराबोर होने को लेकर उतावला दिख रहा है। बुधवार को शहर के मुख्य बाजारों में त्यौहार को लेकर भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं पालिका प्रशासन ने 32 वार्डों में 70 जगह होलिका दहन के लिए चिन्हित की गईं। जहां साफ-सफाई व विद्युत विभाग इंतजामों को दुरूस्त करने में लग गया है।

पालिका प्रशासन के जिम्मेदारों ने होलिका दहन स्थलों के लिए सुपरवाइजर व सफाई कर्मियों को वहां विशेष रूप से साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। वार्ड में प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर एक सफाई कर्मी रहेगा, जो व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएगा। शहर के 32 वार्डों के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक चूना डलवाया जाएगा। साथ ही संबंधित वार्ड के सफाई नायक को नोडल के रूप में तैनात किया गया है।वहीं दूसरी ओर जिन वार्डों में गंदगी की शिकायतें आ रही उन पर भी पालिका कर्मी नजर बनाए हुए हैं।

जलकल विभाग ने होली पर निर्बाध रूप से पानी के इंतजामात पुख्ता किये गये हैं। होली पर पानी 24 घंटे चालू रहने इंतजाम किए गए है। जिसको लेकर खराब ट्यूबवेल सही कराए जा रहे हैं , ताकि होली वाले दिन वार्डाे में पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। पालिका निरीक्षक रश्मि पुष्कर ने बताया कि सफाई कर्मियों को मुस्तैदी के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था की जा रही है।

बाजारों में दिखा होली का उत्साह

त्यौहार के एक दिन पहले शहर के मुख्य बाजारों में खरीददारी को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी जिस ओर नजर पड़ रही उस ओर महिलाओं व बच्चों की भीड़ देखने को मिली। होली के जोश से सराबोर लोग नमकीन, चिप्स, पापड़ तथा मुखौटै, पिचकारी, रंग की दुकानों पर खरीदारी कर रहे थे।

एक बजे रात से होलिका दहन का मुहुर्त

आज गुरुवार को होलिका दहन के दिन भद्रा योग दोपहर लगभग 01ः30 बजे से रात 01ः00 बजे तक रहेगा। इस कारण शाम को गोधूलि बेला के समय भद्रा का का प्रभाव होने के कारण होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अगले दिन सुबह तक पूर्णिमा तिथि होने से रात मध्य रात्रि के बाद यानी रात 1ः00 बजे से लेकर सूर्य की लालिमा आने सेे पूर्व तक होली जलाने का मुहूर्त रहेगा।

-पंडित प्रेम कुमार दीक्षित।

यह भी पढ़ें; हरदोई: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले को मिले 23 स्वर्ण पदक, दौड़ी खुशी की लहर

संबंधित समाचार