आगरा: दबंगों ने दो भाइयों पर चाकुओं से किया हमला, बदमाश फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। थाना ताजगंज के कलाल खेरिया में दबंगों ने लकावली गांव में दो सगे भाई अमन और अंकुश पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर हमले के बाद मौके से भाग गए। उनके शरीर पर हमलावरों ने चाकुओं से वार किया था। बता दें, दोनों भाइयों ने मदद के लिए गुहार लगाई तो आसपास के लोग …

आगरा। थाना ताजगंज के कलाल खेरिया में दबंगों ने लकावली गांव में दो सगे भाई अमन और अंकुश पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर हमले के बाद मौके से भाग गए। उनके शरीर पर हमलावरों ने चाकुओं से वार किया था।

बता दें, दोनों भाइयों ने मदद के लिए गुहार लगाई तो आसपास के लोग आ गए। भीड़ को आते देख हमलावर भाग खड़े हुए। अंकुश और अमन के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामला रुपये के लेन-देन का बताया जा रहा है। हमलावर रविंद्र और उसके साथ घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। थाना ताजगंज प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- बरेली: शुरू हो गई राम बारात… सड़कों पर रंग लेकर लोग कर रहे इंतजार

संबंधित समाचार