कन्नौज: CMO के निरीक्षण में जिला अस्पताल में 45 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, दिया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। सीएमओ के आकस्मिक निरीक्षण में जिला अस्पताल के 45 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गये। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार गुरुवार सुबह अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान वार्ड ब्वाय से लेकर डॉक्टर तक कुल 45 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिस पर उन्होंने सभी का एक दिन का …

कन्नौज। सीएमओ के आकस्मिक निरीक्षण में जिला अस्पताल के 45 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गये। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार गुरुवार सुबह अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान वार्ड ब्वाय से लेकर डॉक्टर तक कुल 45 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

जिस पर उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया है। साथ ही इस लापरवाही से जिलाधिकारी को भी अवगत कराने की बात कही।

पढ़ें-मुरादाबाद : होली पर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, इस तरह गुजारे जाएंगे वाहन

संबंधित समाचार