बहराइच: जिले में 4593 और शहर में 90 स्थान पर जलेगी होलिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में गुरुवार को 4593 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें शहर क्षेत्र में 90 स्थानों पर होली जलेगी। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। गुरुवार को होलिका दहन होगा। जिले भर में होलिका दहन 4593 स्थानों पर किया जाएगा। जबकि शहर क्षेत्र में 90 स्थानों पर होली जलेगी। एएसपी …

बहराइच। जिले में गुरुवार को 4593 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें शहर क्षेत्र में 90 स्थानों पर होली जलेगी। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। गुरुवार को होलिका दहन होगा। जिले भर में होलिका दहन 4593 स्थानों पर किया जाएगा। जबकि शहर क्षेत्र में 90 स्थानों पर होली जलेगी।

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सभी समितियों से पुराने स्थान पर ही होली जलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी लोग मिलकर होली का पर्व मनाएं। शहर के छावनी चौराहा स्थित पंचायती राम जानकी मंदिर के पुजारी और ज्योतिषाचार्य पंडित राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि गुरुवार दोपहर एक बजे से भद्रा काल लग गया है। ऐसे में रात एक बजे के बाद ही होलिका दहन होगी। इसका ध्यान जिले के लोग रखें।

पढ़ें-अयोध्या: मासूम से दरिंदगी मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाकर लोगों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार