Lifestyle Tips : अगर बनानी है बॉडी, तो करें इन दालों का सेवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज कल सभी लोग फिट रहने और बॉडी बनाने की चाह में कई तरह के कैमिकल युक्त चीज़ो का सेवन करते है। इनसे भले ही आप कम समय में अपना वज़न घटा या बढ़ा सकते हो लेकिन ये शरीर के लिए हानिकारक होते है। जबकि हमारे इंडियन खाने में कुछ ऐसी भी चीजें होती …

लखनऊ। आज कल सभी लोग फिट रहने और बॉडी बनाने की चाह में कई तरह के कैमिकल युक्त चीज़ो का सेवन करते है। इनसे भले ही आप कम समय में अपना वज़न घटा या बढ़ा सकते हो लेकिन ये शरीर के लिए हानिकारक होते है। जबकि हमारे इंडियन खाने में कुछ ऐसी भी चीजें होती है जिनसे हमारी बॉडी फिटफाईन होती है। जैसे कि दाल, इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, लेक्टिन और पॉलीफेनोल्स जैसे आवश्यक पोषक तत्वों पाए जाते है।

दालों से मिलने वाला प्रोटीन वजन कम करने और मसल्स गेन में मदद करता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही दालों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से आप आसानी से वजन घट और बढ़ सकता है।

उड़द दाल

दाल मखनी में यूज़ होने वाली उड़द दाल सबसे पौष्टिक दालों में से एक मानी है। इसमें न्यूट्रिशन से भरपूर मात्रा में पाया जाता है और साथ ही कम फैट और कम कैलोरी भी होती है।इस दाल में  प्रोटीन और विटामिन बी3 भी पाया जाता है ।जो कि  हड्डियों को मजबूत बनाती है और साथ ही  हमारे हार्ट को भी फिट रखती है।

चने की दाल

चने की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। इस दाल को हम कऊ तरह  इस्तमाल कर सकते है।चने की दाल के कई तरह के वयंजन बनाए जा सकते है।एक कप चने की दाल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम मिल जाता है।हार्ट पेशंट्स के लिए ये दाल सबसे फायदेमंद होती है। यह ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

अरहर की दाल

अरहर की दाल में फाइबर, फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम से अच्छे कार्ब्स  पाए जाते है । इससे असमय भूख लगने की शिकायत दूर होती है ।डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए तूर दाल एक सुपरफूड मानी जाती है।इसमें मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पौटेशियम, सोडियम, जस्ता के साथ विटामिन सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है।जो कि हमारी बॉडी हेल्दी रखने में मदद करता है ।

मूंग दाल

मूंग की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो वजन कम करने में भी काफी मदद करता है।यहां तक कि मांसाहारी खाने से ज्यादा इस प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन  भी पाया जाता है ।जो कि  हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों में ऐंठन को रोकता है।इसे नियमित रूप से खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और साथ ही त्वचा के स्वास्थ्य को  भी सही रखता है ।

मसूर दाल

मोटापा कम करने के लिए मसूर दाल सबसे ज्यादा कारगार मानी जाती है।इस दाल में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा पाया जाता है। इसमें तत्वों की उच्च मात्रा, पॉलीफेनोल्स और अन्य बायोएक्टिव हमारे शरीर को फिट रखते है ।

पढ़ें-कांग्रेस ने पांच राज्यों में हार के बाद पांच नेताओं को आकलन का सौंपा जिम्मा