बदायूं: हरिद्वार से मजदूरी कर लौट रहे मजदूर की रास्ते में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर में प्राइवेट बस से आते हुए रास्ते में एक मजदूर की मौत हो गई। बता दें मजदूर हरिद्वार से अपने घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया ब्रेकर पर बस काफी तेज गति से गुजरी तभी बस के अंदर बैठे  यात्री एक दूसरे के ऊपर टकरा गए।, …

बदायूं/ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर में प्राइवेट बस से आते हुए रास्ते में एक मजदूर की मौत हो गई। बता दें मजदूर हरिद्वार से अपने घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया ब्रेकर पर बस काफी तेज गति से गुजरी तभी बस के अंदर बैठे  यात्री एक दूसरे के ऊपर टकरा गए।, लेकिन प्राइवेट बस चालक ने बस नहीं रोकी। वहीं बस इस्लाम नगर क्षेत्र में आते ही यात्री चिल्लाने लगे, जिसके बाद बमुश्किल बस को रोका गया। वहीं चालक परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए।

बता दें मृतक अक्षय कुमार मजदूरी करने हरिद्वार गया था। होली का त्यौहार आते ही छुट्टी लेकर बुधवार की शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ बस में बैठ गया। परिवार वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं परिवार वालों ने चालक का विरोध भी किया लेकिन वह वहां फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें-

बदायूं: रोडवेज बस में घुसी ईको कार, चार की मौत, 8 घायल

 

संबंधित समाचार