रामपुर : होली खेलने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
रामपुर,अमृत विचार। होली मिलने ससुराल जा रहे युवक की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जिला मुरादाबाद के थाना ताड़ीखाना निवासी मोनू पाल की शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव सुहावा में हुई थी।शुक्रवार को …
रामपुर,अमृत विचार। होली मिलने ससुराल जा रहे युवक की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
जिला मुरादाबाद के थाना ताड़ीखाना निवासी मोनू पाल की शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव सुहावा में हुई थी।शुक्रवार को वह होली खेलने ससुराल जा रहा था कि ताजपुर बेहटा के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही मोनूपाल की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, होली मिलने मौसी के घर जा रहा था युवक
