शब-ए-बारात त्योहार के चलते SSP ने दिए निर्देश, रविवार को होली मनाएगी इटावा पुलिस
इटावा। जिले की पुलिस ने शनिवार को होली नहीं खेली। होली के दूसरे दिन यूपी पुलिस होली मनाती है। मुस्लिम त्योहार की वजह से SSP ने 20 मार्च को पुलिस को होली खेलने के निर्देश दिए। होली के दिन सुरक्षा के लिए पुलिस अपना त्योहार एक दिन बाद मनाती हैं। जिसकी वजह से होली की …
इटावा। जिले की पुलिस ने शनिवार को होली नहीं खेली। होली के दूसरे दिन यूपी पुलिस होली मनाती है। मुस्लिम त्योहार की वजह से SSP ने 20 मार्च को पुलिस को होली खेलने के निर्देश दिए।
होली के दिन सुरक्षा के लिए पुलिस अपना त्योहार एक दिन बाद मनाती हैं। जिसकी वजह से होली की पड़वा पर पुलिस को होली मनाने के निर्देश मिलते हैं। लेकिन इस बार इटावा जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सारी पुलिस ने अपना फेस्टिवल नहीं मनाया हैं। यह निर्देश इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के द्वारा पुलिस विभाग को दिए गए थे। जिसकी वजह से पुलिस अपनी होली अब रविवार को मनाएगी।
शुक्रवार को होली थी और आज मुस्लिम धर्म का त्योहार शब-ए-बारात है जिस कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज पुलिस शहर में सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है।
पढ़ें-हल्द्वानी: सालिडवर्क्स व यूनिग्राफिक्स कोर्स के लिए होगा पंजीकरण
