हरदोई: ढाबे के बगल में खड़े दो ट्रक अचानक बने आग का गोला, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हाई-वे पर जहानीखेड़ा में एक ढाबे के बगल में खड़े दो ट्रकों में अचानक आग लग गई।इसका पता तब हुआ जब ट्रकों में से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती हुई देखी गई। आग कैसे लगी? पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताते है कि पिहानी कोतवाली के जहानी खेड़ा में हाई-वे पर एक ढाबे …

हरदोई। हाई-वे पर जहानीखेड़ा में एक ढाबे के बगल में खड़े दो ट्रकों में अचानक आग लग गई।इसका पता तब हुआ जब ट्रकों में से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती हुई देखी गई। आग कैसे लगी? पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताते है कि पिहानी कोतवाली के जहानी खेड़ा में हाई-वे पर एक ढाबे के बगल में दो ट्रक खड़े हुए थे।

इसी बीच किसी तरह अचानक उनमे आग लग गई। इसका पता तब चला जब वहां ढाबे पर मौजूद लोगों ने आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती हुई देखी। इसका पता होते ही ट्रक ड्राइवर और सभी लोग चीखने-चिल्लाने लगे। देखते-ही-देखते वहां लोगों की काफी भीड़ लग गई।

हादसे की खबर मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की क्या वजह रही ? पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी बताया जा सकता है। फिलहाल इस हादसे को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव : बीकोल्हापुर उत्तरी से BJP प्रत्याशी होंगे सत्यजीत कदम 

संबंधित समाचार