रामपुर : ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत, रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा
शहजादनगर/रामपुर/अमृत विचार। थाना क्षेत्र में हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रोड क्रॉस कर रहे ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने के …
शहजादनगर/रामपुर/अमृत विचार। थाना क्षेत्र में हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रोड क्रॉस कर रहे ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी रवाना हो गए है।
हादसा थाना क्षेत्र के धमोरा बाईपास पर रविवार की दोपहर तीन बजे हुआ। अमरोहा जिले में स्थित नगर पालिका गजरौला के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी बलवीर सिंह ट्रैफिक पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। होली के चलते उसकी ड्यूटी शहजादनगर हाइवे पर लगाई गई थी। तीन बजे वह ड्यूटी खत्म करके अपने एक अन्य साथी की बाइक से दोनों लोग आ रहे थे कि बलवीर जैसे ही धमोरा बाइपास कट पर पहुंचा तो रामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को रौंदता हुआ लगभग दो सौ मीटर तक ले गया।
हाइवे पर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके के बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी धमोरा चौकी पुलिस को दे दी। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर दौड़ी। पुलिस ने सिपाही को एंबुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना सिपाही के परिजनों को दी तो मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद एएसपी डा. संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। वहां पर खड़े पुलिसकर्मियों से जानकारी हासिल की। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। टीएसआई सुमित कुमार ने कहा कि होली के चलते मृतक बलवीर की ड्यूटी धमोरा के पास लगाई गई थी। डयूटी खत्म करने के बाद वह वापस वहां आ रहा था। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : होली खेलने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
