मुरादाबाद : भाजपा से सत्यपाल सैनी व सपा से अजय मलिक ने कराया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद-बिजनौर एमएलसी सीट पर होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा ने इस सीट पर सम्भल के पूर्व सांसद व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी को मैदान में उतारा है तो वहीं सपा ने अजय मलिक को दावेदार बनाया है। सोमवार को दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों संग पहुंचकर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद-बिजनौर एमएलसी सीट पर होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा ने इस सीट पर सम्भल के पूर्व सांसद व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी को मैदान में उतारा है तो वहीं सपा ने अजय मलिक को दावेदार बनाया है। सोमवार को दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों संग पहुंचकर जिलाधिकारी कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

सपा प्रत्याशी अजय मलिक ने कराया नामांकन

विधानसभा चुनाव के दौरान ही आयोग ने एमएलसी चुनाव की घोषणा कर दी थी। एमएलसी चुनाव में भी भाजपा और सपा की टक्कर मानी जा रही है। यही वजह है कि दोनों पार्टी प्रत्याशियों का चयन काफी सोंच-विचार कर रह रहीं हैं। पिछले दिनों भाजपा हाईकमान ने इस सीट पर सत्यपाल सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। सत्यपाल सैनी वर्ष 2014 में संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे और उन्होंने सपा के दिग्गज डा. शफीकुर्रहमान बर्क को हराया था। इस जीत के बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।

हालांकि वर्ष 2019 में सत्यपाल सैनी का टिकट कट गया था। इसके बाद भी आरएसएस से जुड़े सत्यपाल पूरी निष्ठा के साथ पार्टी से जुड़े रहे। इसी वजह से हाईकमान ने उनको प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा। सोमवार को वह मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह व शहर विधाकय रितेश गुप्ता समेत पार्टी के अन्य दिग्गजों के साथ जिलाधिकारी कोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी दावेदारी करते हुए नामांकन कर दिया। उनके जाने के बाद सपा प्रत्याशी अजय मलिक भी अपने समर्थकों के साथ कोर्ट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।

सर्वेश सिंह ने भी खरीदा था नामांकन पत्र
भले ही इस चुनाव में पार्टी ने सत्यपाल सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया हो, लेकिन पूर्व सांसद सर्वेश सिंह ने टिकट खरीदकर स्थानीय पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ा दी थी। माना जा रहा था कि वह भी इस सीट पर दावा ठोंक सकते हैं। फिलहाल नामांकन के बाद हाईकमान टकराव की बात से इन्कार कर रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : उफ ! मार्च में मई जैसी गर्मी, 37 के पार पहुंचा तापमान

संबंधित समाचार