सीतापुर: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, दो लाख का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कस्बे में नैमिषारण्य मार्ग पर एक किराना दुकान में रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे नकदी सहित करीब दो लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। मछरेहटा निवासी महनूर पुत्र उस्मान …

सीतापुर। कस्बे में नैमिषारण्य मार्ग पर एक किराना दुकान में रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे नकदी सहित करीब दो लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। मछरेहटा निवासी महनूर पुत्र उस्मान नैमिषारण्य रोड पर करीब 30 वर्षों से परचून की दुकान संचालित करते हैं। रविवार की रात अचानक शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। महनूर अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।

घर जाने के बाद दुकान में आग लगी, तो किसी को पता भी ना चला। स्थानीय लोगों ने जब दुकान को जलते हुए देखा तो दुकान मालिक को जानकारी दी। मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए और करीब 12 बजे दुकान में लगी आग पर काबू पा सके। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान व 20 हजार नकदी जलकर राख हो चुकी थी। दुकान मालिक के मुताबिक करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया है। तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तो बन गए पुष्कर सिंह धामी, अब छह महीने में विधायक बनने की चुनौती

संबंधित समाचार