आगरा: 25 मार्च से गंगाजल पाइप लाइन डालने का चलेगा काम, 19 दिन रहेगा रूट डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। 25 मार्च से जिले में वाटर वर्क्स से जीवन मंडी रोड पर गंगाजल परियोजना के चलते पाइप लाइन डालने की वजह से 19 दिन रूट डायवर्जन रहेगा। वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी पर काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइप लाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाना है। यह काम …

आगरा। 25 मार्च से जिले में वाटर वर्क्स से जीवन मंडी रोड पर गंगाजल परियोजना के चलते पाइप लाइन डालने की वजह से 19 दिन रूट डायवर्जन रहेगा। वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी पर काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइप लाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाना है।

यह काम 25 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने रुट डायवर्जन जारी किया है। रूट डायवर्जन में वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी तक रास्ता बंद रहेगा। ऐसे में हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

देखें डायवर्जन

  • वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाला ट्रैफिक जो यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाएगा, वो सभी वाहन रामबाग चौराहे से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • वहीं, शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जाएंगे।
  • हाथी घाट की ओर से जीवनी मंडी होकर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले सभी वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए एत्माद्दौला स्मारक के सामने से रामबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

पढ़ें- कुशीनगर: घर के दरवाजे पर पड़ी टॉफी खाने से 4 बच्चों की हुई मौत, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव