Bareilly : बरेली में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, पूरे दिन ठंड बनी रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 40 मीटर से कम रही। इसकी वजह से यातायात पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने सुबह के समय तीन दिन और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 100 और शाम को 77 प्रतिशत रही। जिले में दिनभर शीतलहर जैसे हालात बने रहे और हल्की धूप से लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 18 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री और अधिकतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 13 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने का ओरेंज और 14 और 15 दिसंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

संबंधित समाचार